बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने शुरू किया पोस्ट सीजन फिटनेस असेसमेंट, खिलाड़ियों का होगा शारीरिक फिटनेस स्तर का आकलन
पटना, 21 मार्च 2026:
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आज से मोइन-उल-हक स्टेडियम में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) द्वारा पोस्ट सीजन फिटनेस असेसमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया के तहत चयनित खिलाड़ियों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अपने-अपने स्लॉट में उपस्थित होकर फिटनेस परीक्षण देना है।
इस फिटनेस असेसमेंट कार्यक्रम के संचालन के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से जोनल हेड सतीश जी बिहार पहुंचे हैं, जो खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर का विस्तृत मूल्यांकन कर उनकी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। उनके साथ बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के स्पोर्ट्स स्टाफ भी मौजूद हैं, जो इस प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग कर रहे हैं।
इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों के शारीरिक फिटनेस स्तर का आकलन कर उन्हें आगामी सत्र के लिए बेहतर रूप से तैयार करना है।
