- बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एथलेटिक्स (20 सीट) और क्रिकेट (20 सीट) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग (PGDSC) पाठ्यक्रम में नामांकन हेतु अधिकतम 40 वर्ष की उम्र वाले ऐसे स्नातक आवेदकों को आवेदन करने का अवसर दिया गया था जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिता में दो बार भाग लिया हो। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून 2025 थी।
अब विश्वविद्यालय ने पात्रता शर्तों में कुछ राहत दी है:
1. अब जिन आवेदकों ने केवल एक बार किसी मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिता में भाग लिया है (Single Participation) वे भी आवेदन कर सकते हैं।
2. अधिकतम उम्र सीमा भी 40 से बढ़ाकर 45 वर्ष (01 जुलाई 2025 तक) कर दी गई है।
इस बदलाव के बाद:
जो उम्मीदवार अब इन संशोधित शर्तों के अनुसार पात्र हैं, वे 04 जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://bsur.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अन्य सभी शर्तें पहले की विज्ञप्ति (संख्या: BSUR/16/2025) के अनुसार ही लागू रहेंगी।
जिन उम्मीदवारों ने पहले ही 22 जून 2025 तक आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। उनके आवेदन संशोधित पात्रता के अनुसार स्वतः मान्य होंगे।
PGDSC डिप्लोमा की मान्यता:
खेल विभाग, बिहार सरकार की अधिसूचना संख्या 2654 (दिनांक 10.06.2025) के अनुसार यह डिप्लोमा NSNIS पटियाला, LNIPE ग्वालियर और अन्य राष्ट्रीय संस्थानों के डिप्लोमा के समकक्ष माना गया है।
शुल्क में सहायता:
बिहार राज्य के आवेदकों को, सरकार की अधिसूचना संख्या 712 (दिनांक 14.06.2013) के अनुसार, इस पाठ्यक्रम की फीस और अन्य खर्च की राशि राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने का प्रावधान है। बिहार खेल विश्वविद्यालय में नामांकित छात्रों को इसका लाभ देने की प्रक्रिया चल रही है
ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी किसी भी जानकारी या समस्या के लिए निम्न हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
📞 9102380222, 9955508584, 9955507974
नामांकन से संबंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर “Admission” अनुभाग में उपलब्ध ह
