बिहार महिला कबड्डी लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को स्कूटी पुरस्कार

बिहार महिला कबड्डी लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को स्कूटी पुरस्कार

पटना, 21मार्च 26

पटना। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग प्रतियोगिता के बेस्ट रेडर मुस्कान (सारण स्ट्राइकर्स), बेस्ट डिफेंडर शिवानी (सारण स्ट्राइकर्स) और प्लेयर ऑफ सीजन नैंसी प्रिया (मगध वॉरियर्स) को आज खेल प्राधिकरण के परिसर में स्कूटी पुरस्कार दिया गया।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को स्कूटी सौंपी। मेडल, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार फाइनल के दिन ही 17 मार्च को दे दिया गया था।

स्कूटी पुरस्कार की घोषणा पहले ही कर दी गई थी, जिसे आज उपलब्ध होने पर इन खिलाड़ियों को सौंप दिया गया। भविष्य में अन्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूटी का यह पुरस्कार बहुत प्रभावी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *