बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी 125 यूनिट फ्री बिजली
========================
पटना। 17जुलाई 2025
आज तड़के लगभग 9:00 बजे मुख्यमंत्री की वेबसाइट से यह खबर प्रकाशित की गई की बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट फ्री बिजली मुहैया कराई जाएगी। इस तरह राज्य के कुल एक करोड़ 67 लाख परिवारों को फ्री मिली का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। यह लाभ 1 अगस्त 2025 जुलाई के बल से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन द्वारा घोषणाओं का दौर चल ही रहा था कि नीतीश कुमार की सर्जिकल स्ट्राइक ने तेजस्वी यादव को मुद्दा विहीन कर दिया।
125 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा हो या फिर डोमिसाइल नीति या फिर युवा आयोग का गठन नीतीश कुमार ने एक झटके में लागू कर दिया।
महागठबंधन एवं तेजस्वी यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक रणनीति के तहत विभिन्न प्रकार की कई घोषणाएं की थी। आम लोगों के लिए 100 यूनिट फ्री बिजली देने का वायदा हो या फिर डोमिसाइल लागू करना या फिर युवा आयोग का गठन इन सभी मुख्य मुद्दों पर नीतीश कुमार ने ग्रहण लगा दिया।
आज मुख्यमंत्री के आधिकारिक साइट से या घोषणा तेजस्वी यादव के लिए मुद्दा विहीन कर देने वाला घोषणा था।
हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हो या फिर भाजपा इस तरह की फ्री घोषणाओं के बारे में कड़ा एतराज जताते रही थी। परंतु विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए यह योजना लागू करने को विवश हो गया।
गौर तलब के पिछले दिनों ही आगामी चुनाव को देखते हुए कई समाचार एजेंसियों द्वारा यह सर्वे कराया गया था कि बिहार का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन होगा उस सर्वे में राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव प्रथम स्थान पर थे शायद यही कारण है कि सत्तारूढ़ NDA सरकार को इस तरह की घोषणाएं करनी पड़ी जिसका अभी तक आलोचक रही थी।
