
साइना नेहवाल ने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से की मुलाकात
बिहार के पटना में विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिहार में बैडमिंटन के विकास और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। साइना नेहवाल ने कहा कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, और बेहतर प्रशिक्षण से यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं ।श्रेयसी सिंह ने कहा कि साइना नेहवाल जैसी विश्व स्तरीय खिलाड़ी की भागीदारी बिहार में बैडमिंटन के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस मुलाकात के दौरान खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजिंदर और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण भी उपस्थित थे ।
