“बिहार सरकार का बड़ा कदम, श्मशान घाटों पर शव वाहनों से नहीं वसूला जाएगा पार्किंग शुल्क”
============================
पटना, 6मार्च 26
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जनहित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विभाग के नियंत्रणाधीन सभी सैरातों में शव वाहनों को पार्किंग शुल्क से मुक्त करने का निर्देश दिया है।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार आम लोगों की सहूलियत और संवेदनशील परिस्थितियों में उनके साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस निर्णय से श्मशान घाटों और संबंधित स्थलों पर आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को इस निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है ।
