बिहार सरकार की नई पहल: भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में नई व्यवस्था
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार ने भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत, कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित जिले में एक दिन पूर्व ही राजस्व मुख्यालय के अधिकारियों की अंचलवार तैनाती की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भूमि सुधार जनकल्याण संवाद से आमजनों की अपेक्षाएं निरंतर बढ़ रहीं हैं। जिलों में आवेदन करने वाले नागरिकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके कारण कार्यक्रम स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। आमलोगों की भूमि से संबंधित समस्याओं का अधिकतम और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब यह निर्णय लिया गया है कि कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित जिले में एक दिन पूर्व ही राजस्व मुख्यालय के अधिकारियों की अंचलवार तैनाती की जाए। इससे अधिकतम निष्पादन संभव हो सकेगा और जिले के अधिक से अधिक लोगों का काम हो सकेगा।
*नई व्यवस्था के तहत:*
– दरभंगा में 31 जनवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले राजस्व मुख्यालय के 15 अधिकारी सभी अंचलों में 30 जनवरी को करेंगे माइक्रो सुपरविजन
– फाइल से लेकर फील्ड तक परखी जाएगी तैयारी
– अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निरीक्षण के बाद अपनी विस्तृत रिपोर्ट राजस्व मुख्यालय को भेजेंगे
*आवंटित अंचल:*
1. श्री आजीव वत्सराज, अपर सचिव : हायाघाट
2. श्री मणिभूषण किशोर, विशेष कार्य पदाधिकारी : बेनीपुर
3. श्रीमति मोना झा, उप-निदेशक, बिहार सर्वेक्षण कार्यालय, गुलजारबाग, पटना : दरभंगा सदर
4. श्रीमति सुधा रानी, विशेष कार्य पदाधिकारी : मनीगाछी
5. श्री नवाजिश अख्तर, विशेष कार्य पदाधिकारी, भू-अभिलेख एवं परिमाप : कुशेश्वरस्थान पूर्वी
6. श्रीमति सोनी कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी : बहादुरपुर
7. डॉ० सुनील कुमार, उप-सचिव : कुशेश्वरस्थान एवं बहेड़ी
8. श्री संजय कुमार सिंह, उप-सचिव : गौराबराम
9. श्री अमरेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक, कृषि गणना : किरतपुर
10. श्री सुबोध कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी : बिरौल एवं अलीनगर
11. श्री सुमीत कुमार आनंद, सहायक निदेशक, कृषि गणना : केवटी
12. श्री सुधांशु शेखर, सहायक निदेशक, कृषि गणना : जाले
13. श्री संजीव कुमार, अनुदेशक, चकबंदी निदेशालय : हनुमाननगर
14. श्री नीरज कुमार सिंह, भू-अर्जन निदेशालय : सिंघवाड़ा
15. श्री विपिन कुमार सिंह, सहायक निदेशक, सर्वेक्षण कार्यालय, गुलजारबाग : ताराडीह एवं घनश्यामपुर
