बिहार सरकार की पहल: पैक्सों के माध्यम से गाँवों में रोजगार के अवसर, आत्मनिर्भर बनेंगे गाँव
बिहार सरकार की एक नई पहल से गाँवों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सहकारिता विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में पैक्सों और FPO के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यशाला का उद्देश्य पैक्सों के माध्यम से गाँव के लोगों के लिए रोजगार सृजन कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना है। प्रतिभागियों को जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट, खाद्य प्रसंस्करण, Millet उत्पादन एवं Packaging, Polly House, तेल मिल, दाल मिल, मसालों का प्रसंस्करण, प्याज एवं टमाटर का उत्पादन, मक्का आधारित उत्पाद आदि जैसे विभिन्न ग्रामीण उद्योगों से संबंधित जानकारी दी गई।
इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि हमारा राज्य जल्द ही एक बड़े रोजगार बाजार के रूप में उभरकर सामने आएगा। पैक्सों और FPO के माध्यम से गाँव के लोग रोजगार और आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो सकेंगे।हम पैक्सों और FPO को हर प्रकार की सहायता प्रदान करेंगे। उन्हें अपने उत्पादों को सीधे बाजार में भेजने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
