लोहरदगा के डॉक्टर शैलेश कुमार साहू गुमला जिले के भरनो थाना के वृंदा गांव से गोलीकांड में हुए गिरफ्तार
==================
आईए जानते हैं खबर विस्तार से :-
दिनांक-03/07/2025 को पुलिस अधीक्षक, गुमला को सूचना मिली कि भरनो थाना अंतर्गत बरन्दा गाँव में एक व्यक्ति को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया है तथा घायल व्यक्ति को इलाज हेतु पारस अस्पताल, राँची ले जाया गया है। उक्त घटना का त्वरित उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा घायल व्यक्ति हेमन्त कुमार, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता स्व० गोविन्द साहू, ग्राम-बरन्दा, थाना-भरनो, जिला-गुमला के फर्दबयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुये घटना में शामिल हथियार एवं मोटरसाइकिल सहित घटना कारित करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के द्वारा अपना-अपना अपराध स्वीकार किया गया है। घटना में संलिप्त शेष अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु गहन छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम –
१. शैलेश कुमार साहू, उम्र करीब 43 वर्ष, पिता स्व०सीताराम साहू पता-कोर्ट रोड लोहरदगा, थाना-लोहरदगा जिला-लोहरदगा
2. आनन्द कुमार साहू, उम्र करीब 41 वर्ष, पिता-लखन साहू पता-मेन रोड भंडरा, थाना-मंडरा, जिला-लोहरदगा
3. सूरज कुमार साहू उम्र करीब 23 वर्ष, पिता रामचंद्र साहू, वर्तमान पता-ग्राम बरन्दा, थाना-भरनो जिला-गुमला स्थित शैलेश कुमार साहू के मकान में किरायेदार
छापामारी दल के सदस्य-
श्री सुरेश प्रसाद यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला,
श्री सुरेन्द्र कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक सिसई.
पु०अ०नि० कंचन प्रजापति, थाना प्रभारी भरनो थाना,
पु०अ०नि० अभिनन्दन कुमार, भरनो थाना,
पु०अ०नि० मंटू चौधरी, भरनो थाना,
पु०अ०नि० अर्जुन कुमार यादव, भरनो थाना,
पु०अ०नि० विजय लाकड़ा, भरनो थाना,
एवं भरनो थाना सशस्त्र बल।
बरामदगी
छः चक्रीय रिवाल्वर 01 अदद
खाली खोखा-04 अदद
रिवाल्वर का जिन्दा गोली 23 अदद
घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल-01 अदद
मोबाइल- 04 अदद।