भवन निर्माण से संबंधित “सिरामिक जंक्शन” मॉल का ग्रैंड ओपनिंग पटना में



पटना, 18 जनवरी 2026
आज बिहार का सबसे बड़ा भवन निर्माण से संबंधित वस्तुओं वाली मॉल सिरामिक जंक्शन का ग्रैंड शुभांरभ हुआ।
आज 18 जनवरी को सिरामिक जंक्शन मॉल का ग्रैंड ओपनिंग कंपनी के डायरेक्टर मिलन पटेल अजय पटेल एवं अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर सिरामिक जंक्शन मॉल से संबंधित केक भी काटा गया
बिहार के इस सबसे बड़े मॉल में भवन निर्माण से संबंधित बालू, सीमेंट ,गिट्टी, ईट एवं छड़ को छोड़कर सभी वस्तुएं यहां उपलब्ध है।
सबसे खास बात यह है कि यहां पर हर एक जरूरत की चीज की विस्तृत रेंज उपलब्ध है ,ताकि कोई भी ग्राहक जब सिरामिक जंक्शन में आए तो उसे कहीं और भटकना नहीं पड़े।
बिहार के इस सबसे बड़े शोरूम में प्रीमियम क्वालिटी की टाइल्स, मॉड्यूलर किचन, सेनेटरी वेयर, बाथरूम फिटिंग, ग्रेनाइट एवं मार्बल उपलब्ध है।
मकान बनाना सभी लोगों का सपना होता है ,मकान बनाने के लिए कौन-कौन से वस्तुएं हमें चाहिए इन सभी की जानकारी के लिए सिरामिक जंक्शन बिहार के हर एक कोने में एक्सपर्ट मुहैया कराती है ,ताकि आपकी जरूरत को समझ कर आपके अनुसार जरूरत की सामानों को एक ही जगह पर उपलब्ध कर सके।
इस सिरामिक मॉल में लगभग 150 से अधिक कंपनियों के हर एक मॉडल यहां उपलब्ध है। इस शोरूम में घर एवं ऑफिस के इंटीरियर के लिए प्रीमियम और आधुनिक कलेक्शन की विस्तृत रेंज उपलब्ध है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि बिहार में इस तरह की सुविधा प्रदान करने वाली एक मात्र मॉल है ,हमारी सोच यही रही है कि जब भी कोई आदमी हमारे मॉल में आए तो उन्हें मकान बनाने के काम में आने वाले चाहे वह इंटीरियर हो या फिर और भी समान ,सभी की विस्तृत रेंज यहां उपलब्ध करा दी जाए ताकि उन्हें और कहीं भटकना न पड़े।
#सिरामिक जंक्शन #पटना#भवन निर्माण संबंधी वस्तु#पटना 70 फीट#सेनेटरी एवं अन्य वस्तुएं#इंटीरियर संबंधी वस्तु#ग्रैंड ओपनिंग सेरेमिक जंक्शन
