भाकपा-माले का राज्यव्यापी आंदोलन: गरीबों-दलितों पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ 3 दिसंबर को होगा प्रदर्शन
========================
पटना: भाकपा-माले की तीन दिवसीय केंद्रीय कमिटी की बैठक के उपरांत, माले राज्य सचिव कुणाल ने आज कहा कि चुनाव के बाद पूरे राज्य में दलित और गरीब समुदायों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे दलितों और गरीब जनता के खिलाफ सीधे हमला करार दिया।
कुणाल ने घोषणा की कि इस बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ 3 दिसंबर 2025 को बिहार विधानसभा के समक्ष धरना आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे बिहार में राज्यव्यापी प्रदर्शन और विरोध सभाएं की जाएंगी, ताकि सरकार को इस हिंसक कार्रवाई को तुरंत रोकने के लिए मजबूर किया जा सके।
उन्होंने कहा कि नालंदा जिले के शिवनन्दन नगर में पासवान जाति के गरीब लोगों के खिलाफ बुलडोजर चलाए जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि यह अकेला मामला नहीं है। पूरे राज्य में दलित और गरीब वर्गों पर ऐसे हमले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से अपवाद बताते हुए कहा कि यह अविलंब रोका जाए और आम जनता की जमीन और आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
