भागलपुर में मिले 2600 से अधिक आवेदन, विधिसम्मत कार्रवाई, मिलेगी मोबाइल पर जानकारी : विजय कुमार सिन्हा

भागलपुर में मिले 2600 से अधिक आवेदन, विधिसम्मत कार्रवाई, मिलेगी मोबाइल पर जानकारी : विजय कुमार सिन्हा

============================≠====

 

पटना : माननीय उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री विजय कुमार सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति में भागलपुर टाउन हॉल में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में 2600 से अधिक आवेदन आए हैं। सभी आवेदनों पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आमलोगों से मिले सभी आवेदनों को जिलास्तर पर स्कैनिंग कर कंप्यूटर पर अपलोड करके सभी आवेदकों के मोबाइल पर क्रमवार प्रत्येक कार्रवाई की सूचना दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने कहा है कि संवाद में उदाहरण के तौर पर अंचलवार पांच–पांच शिकायतों को लेकर संवाद के दौरान अधिकारियों के समक्ष उनकी परेशानी सुनी गई है। बाकी मिले सभी आवेदनों पर भी गंभीरता से कार्रवाई होगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर पर कार्रवाई की सूचना भेजी जाएगी। यहां मिले सभी मामलों की 14 जनवरी के बाद फिर से समीक्षा भी की जाएगी। शिकायत लेकर आनेवाले लोगों को धैर्य रखना है। डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य लोगों की परेशानियों को दूर करना है। इसीलिए कड़ाके की ठंड के बावजूद राजस्व विभाग की टीम प्रधान सचिव श्री सीके अनिल और सचिव श्री गोपाल मीणा के नेतृत्व में जिले–जिले में घूम रही है। हमरा लक्ष्य सभी परेशान लोगों की समस्या का समाधान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *