भाजपा–जदयू का इकबाल खत्म, स्कूलों में भी बेटियां सुरक्षित नहीं : भाकपा माले 

भाजपा–जदयू का इकबाल खत्म, स्कूलों में भी बेटियां सुरक्षित नहीं : भाकपा माले

===================================

 

पटना, 27 अगस्त 2025

 

AIPWA की महासचिव का. मीना तिवारी, पटना महानगर सचिव जितेंद्र कुमार, स्थानीय नेता मुर्तजा अली और इनक़लाबी नौजवान सभा के नेता विनय कुमार पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे ।शोक संतप्त परिवार से मुलाकात के बाद कहा कि यह भयावह घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है. राजधानी के बीचोंबीच हुई इस शर्मनाक वारदात ने साबित कर दिया है कि भाजपा–जदयू सरकार में बेटियां तक सुरक्षित नहीं हैं.

 

बताया जा रहा है कि स्कूल के बाथरूम में उस छात्रा पर किरोसिन छिड़ककर आग के हवाले कर दिया गया और स्कूल को बाहर से बन्द कर दिया गया. उसके चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने स्कूल का दरवाजा तोड़ा तब तक वह लड़की पूरी तरह जल गई थी और PMCH जाते जाते दम तोड़ गई.

 

आज शाम AIPWA की महासचिव का. मीना तिवारी, पटना महानगर सचिव जितेंद्र कुमार, स्थानीय नेता मुर्तजा अली और इनक़लाबी नौजवान सभा के नेता विनय कुमार पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे शोक संतप्त परिवार से मुलाक़ात के बाद का. मीना तिवारी ने कहा कियह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है. नीतीश कुमार और मोदी जी बेटियों के सशक्तिकरण के नारे तो देते हैं, लेकिन आज राजधानी पटना में ही बेटियों की ज़िंदगी सुरक्षित नहीं है.

 

छात्रा की सहपाठियों ने बताया कि आरोपी शिक्षक अनिल कुमार न सिर्फ मृतका, बल्कि अन्य छात्राओं से भी लगातार अश्लील हरकतें करता था. यह हत्या भी उसी पृष्ठभूमि से जुड़ी हुई है।/.

 

भाकपा(माले) नेताओं ने मांग की है कि इस घटना के जिम्मेदार शिक्षक अनिल कुमार और स्कूल के प्रधानाचार्य पर तुरंत सख़्त कार्रवाई की जाए और उन्हें तत्काल गिरफ़्तार किया जाए. उन्होंने कहा कि राजधानी पटना में यदि यह हाल है तो पूरे राज्य में छात्राओं और महिलाओं की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है.

 

भाकपा(माले) ने पटना नगर वासियों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए आगे आएं, क्योंकि जब अपराधी ही नहीं बल्कि शिक्षक समुदाय जैसे लोग भी ऐसी भयावह और शर्मनाक घटनाओं को अंजाम देने लगें, तो यह पूरे समाज के लिए गंभीर चेतावनी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *