भाजपा द्वारा महाराजा बिजली पासी शौर्य गाथा सह सम्मान समारोह का आयोजन
================================
पटना, 5 जुलाई।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा आठ जुलाई को महाराजा बिजली पासी शौर्य गाथा सह सम्मान समारोह आयोजित करेगा। इस समारोह में पासी समाज के आर्थिक संघर्ष पर परिचर्चा होगी।
कार्यक्रम संयोजक मनोज चौधरी (अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रविंद्र भवन, पटना में महाराजा बिजली पासी शौर्य गाथा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में पासी समाज के आर्थिक संघर्ष की परिचर्चा होगी। उन्होंने बताया कि इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासी भी शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में बिहार भाजपा के कई शीर्ष नेता एवं पासी समाज के वरिष्ठ सम्मानित लोग भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि महाराजा बिजली पासी, 12वीं शताब्दी के एक प्रतापी पासी राजा थे, जिन्होंने अवध क्षेत्र (वर्तमान लखनऊ) पर शासन किया था। उन्होंने कई किलों का निर्माण करवाया, जिनमें बिजनौर गढ़ प्रमुख था। उनका शासनकाल 1148 से 1184 ईस्वी तक माना जाता है। कुछ इतिहासकारों के अनुसार, महाराजा बिजली पासी ने कन्नौज के राजा जयचंद और आल्हा ऊदल जैसी शक्तिशाली सेनाओं को हराया था। अंततः, 1194 में गांजर के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए।
