भास्कर एजुकेशनल एकेडमी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

*भास्कर एजुकेशनल एकेडमी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन*

 

 

पब्लिक आई न्यूज़ घाघरा, घाघरा प्रखंड के देवी मंदिर रोड स्थित

भास्कर एजुकेशनल एकेडमी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने जी-20, वर्ल्ड कप, मानवीय अंगों, मोर, चंद्रयान, पानी बचाव और प्राकृतिक छटा सहित अन्य कृतियां रंगोली के माध्यम से बनाई।

विद्यालय के प्रबंधक ने कहा

इस प्रकार की प्रतियोगिता न केवल बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को उजागर करती है, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति और त्योहारों के महत्व से भी परिचित कराती है। भास्कर एजुकेशनल एकेडमी द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को उनकी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल को विकसित करने में मदद करते हैं ।इस तरह का आयोजन प्रत्येक वर्ष की जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *