महिला सुरक्षा पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

महिला सुरक्षा पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

========================

पटना ,महिला एवं बाल विकास निगम के सभागार भवन में राज्य के सभी जिलों के जिला परियोजना पदाधिकारियों और महिला थानों में कार्यरत परामर्शियों के लिए “Understanding Gender Laws to Promote Women’s Safety” at Home, Community & Workplace” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन यू. एन. विमेन के तकनीकी सहयोग से किया गया।

 

*कार्यशाला के मुख्य बिंदु*

 

– महिलाओं के हितों के रक्षा के लिए विशेष प्रावधानों पर चर्चा

– घरों, सार्वजानिक स्थानों और कार्यक्षेत्र पर हिंसा के खिलाफ कानूनों पर प्रकाश

– विवाह के अंतर्गत अधिकार, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, शरण कानूनों के अंतर्गत अधिकार और साइबर हिंसा पर जानकारी

– 18 वर्ष के बच्चो के लिए बनाये गए कानूनों पर चर्चा

– किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, बाल विवाह अधिनियम एवं घरेलू हिंसा से सुरक्षा पर जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *