रतनपुर आदिवासी प्राचीन माघी पूर्णिमा मेले की तैयारी लगभग पूरी

रतनपुर आदिवासी प्राचीन माघी पूर्णिमा मेले की तैयारी लगभग पूरी

बिलासपुर

रतनपुर में आदिवासी प्राचीन माघी पूर्णिमा मेले की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लव कुश कश्यप ने बताया कि मेले की तैयारी नगर पालिका के द्वारा पूरी कर ली गई है और 1 फरवरी से शुरू होने वाले इस मेले के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री अरुण साव रहेंगे।

यह मेला रतनपुर का बहुत ही प्राचीन मेला है, जिसे आदिवासी मेला के नाम से भी जाना जाता है। माघी पूर्णिमा के स्नान के साथ यह मेला चालू होता है। यहां पर आसपास के जिले एवं दूर दराज के लोग भी मेला देखने के लिए काफी भारी संख्या में आते हैं।

मेले में काफी दुकान और बड़े-बड़े झूले भी लगते हैं, जिससे लोग देखकर और मेले का रोमांस लेकर काफी खुश होते हैं। यहां पर सरकार के द्वारा कई प्रकार की प्रदर्शनी लगाई जाती है, लेकिन इस बार शासन ने सिर्फ दो प्रदर्शनी की ही अनुमति दी है।

नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है कि तैयारी पूरी जोर से चल रही है। साफ सफाई की व्यवस्था पूरी हो चुकी है और यहां पर शांति बनी रहे, साफ सफाई बेहतरीन रहे, इसका ध्यान में रखते हुए कड़ी मेहनत की जा रही है, जिससे मेला यादगार बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *