रतनपुर के तालाबों की स्थिति खराब, ठेकेदारों की मनमानी से मार्च में ही सूख गए तालाब

रतनपुर के तालाबों की स्थिति खराब, ठेकेदारों की मनमानी से मार्च में ही सूख गए तालाब

===========================

 

रतनपुर: रतनपुर के तालाबों की स्थिति बहुत खराब है। ठेकेदारों की मनमानी के कारण कई तालाब मार्च में ही सूख गए हैं। बैराग वन मत्स्य पालन के लिए ठेके पर दिए गए तालाब में मछली पकड़ने के लिए मोटर पंप से पानी निकाल दिया गया, जिससे तालाब पूरी तरह सूख गया। इससे आवारा पशुओं और पक्षियों के लिए पानी नहीं बचा है।

 

नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप का कहना है कि अवैध कब्जों और गलत नामांतरण की जांच की जाएगी और कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रतनपुर का विकास जरूरी है और अवैध कब्जों को हटाकर शहर की कायाकल्प की जाएगी।

 

तालाबों की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि ठेकेदारों को मछली पालन के लिए तालाब दिए जाते हैं, न कि उन्हें सूखाने के लिए। लोगों ने मांग की है कि तालाबों की नीलामी से पहले सीमांकन किया जाए और अतिक्रमण हटाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *