रतनपुर को टेम्पल सिटी घोषित करने की मांग

रतनपुर को टेम्पल सिटी घोषित करने की मांग


===================

रतनपुर,4 नवंबर 2025

 

रतनपुर के सिविल इंजीनियर शिवमोहन बघेल ने प्रधानमंत्री कार्यालय, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय शहरी आवासन मंत्री तोखन साहू को पत्र लिखकर रतनपुर को टेम्पल सिटी घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रतनपुर में 200 से अधिक प्राचीन मंदिर और 150 से अधिक तालाब हैं, जो इसे एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बनाते हैं।

शिवमोहन बघेल ने बताया कि रतनपुर को टेम्पल सिटी घोषित करने से पर्यटन में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था में सुधार होगा और क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही प्राचीन मंदिरों और तालाबों का संरक्षण करने से हमारी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण होगा।

शिवमोहन बघेल ने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी मांग पर विचार करेगी और रतनपुर को टेम्पल सिटी का दर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल रतनपुर का विकास होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

*कल्चर महोत्सव में होगी बड़ी घोषणा?*

 

9 नवंबर को रतनपुर में जयसवाल कलार समाज के द्वारा कल्चर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और अन्य कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहेंगे। लोगों का कहना है कि इस मौके पर सरकार रतनपुर को टेम्पल सिटी घोषित नहीं करती है, तो यह रतनपुर के साथ अन्याय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *