रतनपुर पुलिस की खुली चेतावनी: अवैध रूप से नशे के कारोबार करने वाले को बक्सा नहीं जाएगा

थाना प्रभारी निलेश कुमार पांडे ने कहा है कि रतनपुर में अवैध रूप से नशे के कारोबार करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी करती रहेगी।, रतनपुर पुलिस ने ग्राम लखराम में दबिश देकर 10.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की सख्ती से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। नशे के सौदागरों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

*रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला कोचिया गिरफ्तार, 10.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त*

 

रतनपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ जबरदस्त अभियान छेड़ दिया है। इसी अभियान के तहत थाना रतनपुर पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार पर बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए 10.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। कार्रवाई में महिला कोचिया को रंगे हाथों दबोचकर जेल भेज दिया गया।

बिलासपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के सख्त निर्देश पर जिले भर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में रतनपुर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है।

मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम लखराम में दबिश दी। रेड के दौरान आरोपी महिला के घर से 10.5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 1050 रुपये आंकी गई है।

 

पुलिस ने आरोपी महिला को तत्काल गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी श्रीमती सुकृति वर्मा, पति राधेश्याम वर्मा उम्र – 48 वर्ष निवासी – बाजारपारा, लखराम थाना – रतनपुर, जिला – बिलासपुर है।

इस धमाकेदार कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्र.आर. सउनि दिनेश तिवारी, प्र.आर. दिनेश कांत, आरक्षक आकाश डोंगरे, देवानंद चन्द्राकर एवं महिला आरक्षक अंजेला खलखो का सराहनीय योगदान रहा।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की सख्ती से साफ संदेश गया है कि नशे के सौदागरों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

2 दिन पहले ही गांधीनगर वार्ड क्रमांक 2 से 40 लीटर अवैध शराब पुलिस ने पकड़ा था। एक सप्ताह के भीतर रतनपुर पुलिस ने कई जगह अवैध शराब पकड़ी है और शराब विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *