रतनपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया गया सम्मानित

≠==============================
रतनपुर ,14 सितंबर 2025
रतनपुर प्रेस क्लब द्वारा दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की.
शिक्षा, खेल, सामाजिक कार्य और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
स्कूलों से आए बच्चों ने बस्तरिया नृत्य, कथक नृत्य, सुआ करमा और लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।
प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए, जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹3100, द्वितीय पुरस्कार ₹2100 और तृतीय पुरस्कार ₹1100 था.
छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका आरु साहू ने कार्यक्रम में अपनी शुरुआत “राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे” गाने के साथ किया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रतनपुर प्रेस क्लब निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की।
कोटा विधानसभा के विधायक अटल श्रीवास्तव ने खेल मैदान रतनपुर में बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री से मांग की और लाइट की समस्या को देखते हुए 10 लाख रुपये की घोषणा कीजिए
