राहुल गांधी पर हमला: डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा – विदेशों में जाकर भारत की आलोचना करना निंदनीय है
=======================
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की उपलब्धियों और सामर्थ्य की चर्चा करने के बजाय बार-बार दूसरे देशों की प्रशंसा और अपने ही देश की आलोचना कर रहे हैं, जो निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है ।
*राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रियाएं:*
– भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के जर्मनी में दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति अब सकारात्मक विकल्प देने के बजाय नकारात्मक प्रचार तक सीमित हो गई है।
– भाजपा नेता शांता कुमार ने कहा कि राहुल गांधी जर्मनी में विपक्ष नहीं, भारत के नेता हैं ।
#RahulGandhinews #Bihar
