लोहरदगा: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा शहर, विक्रम संवत 2083 के आगमन पर भव्य शोभायात्रा और भक्ति जागरण का आयोजन

लोहरदगा: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा शहर, विक्रम संवत 2083 के आगमन पर भव्य शोभायात्रा और भक्ति जागरण का आयोजन

लोहरदगा। नव संवत्सर 2083 के शुभ अवसर पर लोहरदगा का वातावरण पूरी तरह राममय हो गया। जय श्रीराम समिति के तत्वाधान में ललित नारायण स्टेडियम में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत ललित नारायण स्टेडियम से एक विशाल शोभायात्रा के साथ हुई। गाजे-बाजे और “जय श्रीराम” के नारों के साथ यह यात्रा बरवाटोली चौक, मिशन चौक, मेन रोड, अपर बाजार, थाना टोली, अमला टोली, पावरगंज साइडिंग, बाबा मठ और न्यू रोड होते हुए पुनः स्टेडियम पहुँचकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी।

 

शोभायात्रा के समापन के बाद स्टेडियम में भक्ति जागरण का आयोजन हुआ। कलाकारों ने राम भजनों के साथ-साथ विशेष ‘चैता’ और छठ गीतों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष अनिल उरांव व अन्य अतिथियों द्वारा की गई।

 

समिति ने विभिन्न गाँवों से आए सक्रिय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए अंग वस्त्र और शस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जहाँ भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से सुदर्शन भगत (पूर्व सांसद),रमेश उरांव (पूर्व विधायक व मुख्य संरक्षक),अनिल उरांव (नगर पालिका अध्यक्ष),भैरव सिंह (हिंदू हृदय सम्राट),ऋषि नाथ शाहदेव, संजय वर्मा, और लक्ष्मीनारायण भगत (मुख्य प्रभारी)

मंच का सफल संचालन मनोरमा कुमारी करूवा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संचालन समिति के सदस्य सुषमा सिंह, अजय सोनी, अनूप गुप्ता, ओम महतो, और कई वार्ड पार्षदों सहित हजारों की संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *