वायु प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल लोगों ने देश के मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा (44) के पोस्टर लहराए।

दिल्ली में इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल लोगों ने देश के मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा (44) के पोस्टर लहराए। पोस्टरों में हिड़मा की तुलना आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा से की गई। हिड़मा को जल, जंगल और जमीन का रखवाला बताया गया।

 

अब तक 22 लोगों को अरेस्ट किया गयाः प्रदर्शनकारियों ने ‘हिड़मा अमर रहे’ जैसे नारे लगाए। उन्होंने पोस्टरों पर भी “माड़वी हिड़मा को लाल सलाम” जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शन के दौरान भीड़ की पुलिस से हाथापाई भी हुई। अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *