विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मी की जायज मांगे राज्य सरकार जल्द पूरा करें : उदय नारायण चौधरी
===============================
पटना 31 अगस्त, 2025
राष्ट्रीय जनता दल के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी के निर्देश पर राष्ट्रीय जनता दल के माननीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व अध्यक्ष, बिहार विधान सभा, श्री उदय नारायण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मधु मंजरी, प्रदेश महासचिव श्री भाई अरूण कुमार एवं श्री हरिलाल यादव गर्दनीबाग स्थित विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मी एवं अभियंता संघ के बैनर तले बैठे एवं आमरण अनशन कर रहे संविदाकर्मी के पास पहुंचकर राष्ट्रीय जनता दल का समर्थन दिया।
धरना स्थल पर धरनार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी ने कहा कि हमलोग प्रदेश अध्यक्ष जी के निदेश पर आपके धरना एवं अनशन का समर्थन देने के लिए आए हैं। यह सरकार अचेता अवस्था में चली गई है। इस सरकार को चार आई0ए0एस0 मिलकर चला रहे हैं और यही चार लोग सरकार को कंधा देने का भी काम करेगी। आज स्थिति यह भी हो गई है कि बिहार में लोग पूछ रहे हैं कि ईजिनियरिंग का पढ़ाई पढ़ना गुणाह है क्या? लोग यह भी पूछ रहे हैं कि बिहार में पैदा होना गुनाह है क्या? इस पर नीतीश सरकार को क्या कहना है बताना चाहिए। राष्ट्रीय जनता दल आपकी मांगों के समर्थन है। राज्य सरकार से मांग करते हैं कि इन संविदा कर्मियों की मांगे सरकार अविलम्ब मान लें।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव भाई अरूण कुमार ने कहा कि धरना को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी मांगों का राष्ट्रीय जनता दल सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी। आपलोग इस सड़ी गली सरकार को उखाड़ फेकें, हमारी सरकार आएगी तो स्थायी नौकरी दिया जायेगा।
वहीं धरना स्थल को राजद नेत्री श्रीमती मधु मंजरी एवं श्री हरिलाल ने भी संबोधित किया।
इस धरना स्थल का अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष बिभूति कुमार एवं सचिव रौशन आरा ने किया।
