वोट अधिकार यात्रा की ऐतिहासिक सफलता से बौखलाई भाजपा: भाकपा माले
================================
पटना 29 अगस्त, 2025
माले के पोलित बब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा है कि वोटर अधिकार यात्रा की भारी सफलता और व्यापक जन गोलबंदी से परेशान भाजपा अब अनर्गल प्रचार में लगी है. महागठबंधन के किसी भी दल के नेता ने ऐसा कोई बयान या भाषण नहीं दिया, जैसा भाजपा फैला रही है. दरभंगा में यात्रा के दौरान न तो कोई सभा हुई, न ही कोई संवाददाता सम्मेलन.
दरअसल भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को खिला-पिलाकर यात्रा के काफिले के पहुँचने से पहले नाटक कराती है.
सच यह है कि इस ऐतिहासिक यात्रा में उमड़ी विशाल भीड़ ने भाजपा के आधार को हिला दिया है. नौजवानों में नया जोश और ऊर्जा भर गया है.
यात्रा की इस गूँज से भाजपा नेताओं की नींद उड़ चुकी है. उनके बयान अब संसदीय ही नहीं, सामाजिक मर्यादाओं को भी तार-तार कर रहे हैं।
