शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं

शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं

==========================

 

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमर राय ने राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग और सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

 

*मतदाता सूची की तिथि का विस्तार*

 

राय ने कहा कि चुनाव आयोग से राजद शिक्षक प्रकोष्ठ का शिष्टमंडल मिलकर मतदाता सूची की तिथि का विस्तार के लिए आवेदन दिया था, जिसे 10 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच में जो भी छूटे हुए मतदाता हैं, उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करवाने के लिए शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के साथ संपर्क करके अधिक से अधिक संख्या में वोटर बनाने की अपील की है।

 

*तेजस्वी जी के नेतृत्व में विश्वास*

 

राय ने कहा कि तेजस्वी जी के नेतृत्व में शिक्षकों को हर स्तर पर सुविधा और न्याय देने के लिए जो 17 महीने में कार्य किए गए हैं, उसकी सभी ओर प्रशंसा की जा रही है। साथ ही साथ नौजवानों को जो स्नातक और उच्च शिक्षा प्राप्त किए हैं उनके लिए तेजस्वी जी का नौकरी और रोजगार के संबंध में जो सोच रहा है, उससे स्नातक और उच्च शिक्षा प्राप्त लोगों का आकर्षण राष्ट्रीय जनता दल के प्रति देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *