श्वसन रोग विशेषज्ञों की 27 वां संयुक्त राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन NAPCON 2025 का आयोजन पटना में  देश के प्रतिष्ठित श्वसन रोग विशेषज्ञों की वार्षिक वैज्ञानिक संगोष्ठी

देश के प्रतिष्ठित श्वसन रोग विशेषज्ञों की वार्षिक वैज्ञानिक संगोष्ठी

oplus_2

============================

पटना,11 दिसंबर 2025

श्वसन रोग विशेषज्ञों की 27 वां संयुक्त राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन NAPCON :2025 का आयोजन पटना में किया जा रहा है। देश भर के 3000 से अधिक श्वसन रोग विशेषज्ञ ,शोधकर्ता एवं स्वास्थ्य उद्योगों के प्रमुख इस सम्मेलन में शामिल रहेंगे।

इस NAPCON 2025 का आयोजन 11 से 14 दिसंबर तक पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें ब्रोंकोस्कोपी, पल्मोनरी, रिहैबिलिटेशन जैसी कार्यशालाएं और विभिन्न शैक्षणिक सत्र शामिल होंगे ,जहां देश-विदेश के विशेषज्ञ श्वसन चिकित्सक श्वसन से संबंधित शोधों पर चर्चा करेंगे।

आज इस राष्ट्रीय सम्मेलन NAPCON 2025 का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन ऐसे समय पर आयोजित किया गया है ,जब बिहार सहित संपूर्ण उत्तर भारत में श्वसन रोगों की चुनौतियां लगातार बढ़ रही है, बिहार में एक्यूट रेस्पिरेट्री इनफेक्शंस और लोअर रेस्पिरेट्री इनफेक्शन से की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है और उनकी रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। टीवी विशेषकर मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट टीवी राज्य के लिए गंभीर चुनौती बनकर उभरी है। अस्थमा, लंग्स डिजीज और फेफड़ों के रोग तेजी से उभर रहे हैं और उनके प्रति चिकित्सा एवं सामाजिक जागरूकता अति आवश्यक है। राज्य सरकार ने हाल के वर्षों में निदान सुविधाओं का विस्तार, स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम चलाया है लेकिन अभी संरचनात्मक सुधार की संभावनाएं मौजूद है।

उद्घाटन समारोह के दौरान माननीय राज्यपाल के हाथों*Compendium of Respiratory* पुस्तक का विमोचन किया गया जिसके एडिटर इन चीफ डॉक्टर सुधीर कुमार है ,साथ ही राज्यपाल महोदय ने Breath and Beyond Respiratory Journal का भी शुभारंभ किया। यह जनरल बिहार स्टेट चैप्टर ऑफ इंडियन चेस्ट समिति का आधिकारिक प्रकाशन है और इस जनरल के एडिटर इन चीफ डॉक्टर सुधीर कुमार है ।

समारोह के दौरान चिकित्सा जगत में विशेष योगदान देने वाले विशेषज्ञों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और प्रतिष्ठित Oration Awards से भी सम्मानित किया गया ।

इस वर्ष इंडियन चेस्ट सोसायटी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 से डॉक्टर राजकुमार को सम्मानित किया गया ।साथ ही इंडियन चेस्ट सोसायटी बेस्ट स्टेट चैप्टर अवार्ड भी बिहार स्टेट चैप्टर को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉक्टर सुधीर कुमार ने कहा कि बिहार में इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है इससे बिहार के श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को, आने वाले डॉक्टर के साथ विभिन्न शोधों से संबंधित चर्चा के दौरान श्वसन रोग से संबंधित बीमारियों की इलाज में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *