रतनपुर के सिंघरी भाठा में 7 दिसंबर को संविधान दिवस का भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजेश सुर्यवंशी जी, अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर, अति विशिष्ट अतिथि श्री प्रकाश कमलसेन जी, सभापति जनपद पंचायत बिल्हा, और विशिष्ट अतिथि श्रीमती बिनु निराला जी, उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद रतनपुर, उपस्थित थे।
*कार्यक्रम का शुभारंभ*
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर और सप्तदेव महापुरुषों के शैल चित्र पर माल्यार्पण और दीपप्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
*संविधान की प्रस्तावना का वाचन*
समिति के सरंक्षक और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री रतनलाल सरोवर जी ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। सुरेंद्र सुर्यवंशी जी ने संविधान के नियम कानून की जानकारी से समाज के लोगों को अवगत कराया।
*लोकगायकों की प्रस्तुति*
लोकगायक सूरज श्रीवास और गायिका लक्ष्मी करियारे ने अपने मधुर गीतों से समां बांधा। कार्यक्रम में समाज के लोगों में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।
*अतिथियों की उपस्थिति*
इस अवसर पर समाज के गणमान नागरिक, पदाधिकारी, सदस्य और समिति के मनीराम इंदुवा जी, सुनील भार्गव जी, पुष्पेंद्र भार्गव जी, नरेंद्र कोशले जी, सावन सिंह जी, मणिश्वर लास्कर जी, अमरदीप प्रेमी जी, विकाश भारद्वाज, द्वारिका माथुर जी, नवीस इंदुवा जी, रोमित माथुर जी, प्रकाश मांडवा जी और सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।
