सहकारी भूमि विकास बैंक ने मनाया अपना 68 वां स्थापना दिवस

 

***********************

पटना, 19 दिसंबर 2025

बहु राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक का पटना के बापू टावर सभागार में 68 वां स्थापना दिवस समारोह कामनाया गया।

स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ,बिहार के सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, हाउसिंग फेडरेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी विजय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि आज से बिहार झारखंड की सभी शाखाएं सहकारिता क्षेत्र में ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के लिए अपना योगदान देना शुरू कर देगी ।बिहार एवं झारखंड के सभी शाखाएं किसानों को भूमि की मूल्य आकलन कर उचित रूप से ऋण मुहैया कराएगी ताकि ऋण की रिकवरी में परेशानी की सामना नहीं करना पड़े और किसानों पर भी बोझ ना पड़े। इस अवसर पर बैंक की उपलब्धियां की चर्चा करने के साथ-साथ यह भी कहा गया कि बैंक 2003 से एक तरह से निष्क्रिय हो गया था, डॉक्टर प्रेम कुमार एवं वर्तमान सहकारिता मंत्री के सहयोग से सरकार द्वारा बैंक को फंड मिलने के उपरांत अब यह संस्था पुनर्जीवित हो गया और अपना योगदान देना शुरू कर देगी उन्होंने यह भी कहा कि बैंक को पुनर्जीवित करने के लिए केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है उनके सहयोग से सहकारिता को बढ़ावा मिलना तय है।

 

इस अवसर पर हाउसिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि 18 दिसंबर 1957 को भूमि विकास बैंक की स्थापना की गई थी ,जिसे पहले भूमि बंधक बैंक के नाम से जाना जाता था ,बाद में इसका नामकरण भूमि विकास बैंक किया गया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने पिछले ही कार्यकाल में 25 नवंबर 2025 को बैंक के लिए फंड रिलीज कर दिया था, यह फंड ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए किसानों के लिए दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराने के लिए दिया गया, जिससे कि कृषक कृषि के संयंत्र एवं अन्य सामान का खरीद सहकारिता विभाग के ऋण से कर सकें और उन्नत खेती के साथ-साथ अपने को समृद्ध बना सकें।

बैंक की स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर बिहार एवं झारखंड के हाउसिंग फेडरेशन एवं भूमि विकास बैंक के सभी निदेशक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *