सामाजिक सेवा संस्थान ने प्राथमिक विद्यालय में किया स्वेटर वितरण 

सामाजिक सेवा संस्थान ने प्राथमिक विद्यालय में किया स्वेटर वितरण

oplus_0

===================

पटना, 17 दिसंबर2025

आज बुधवार को सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा बच्चों के बीच स्वेटर वितरण का कार्य किया गया। पटना के पोस्टल पार्क रोड नंबर 3 स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में स्कूल के करीब 100 बच्चों को सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, बीजेपी दिव्यांग प्रकोष्ठ संयोजक गणेश जी, बीजेपी दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश मीडिया प्रभारी शत्रुघ्न प्रसाद, संतोष मंडल अध्यक्ष राजू कुमार सिन्हा द्वारा स्कूल के बच्चों को स्वेटर पहनाया गया ।इस अवसर पर स्कूल के अध्यापकों का भी पूरा सहयोग मिला ।

इस सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे स्वेटर पहन काफी खुश नजर आ रहे थे और सभी बच्चों ने संस्था को शुक्रिया कहा।

 

वही सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक संजय कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हमारी संस्था सामाजिक क्षेत्र में अपनी भूमिका विगत कई वर्षों से निभाते आ रही है, अभी जाड़े के मौसम में संस्था द्वारा स्कूल में जाकर बच्चों के बीच स्वेटर वितरित करने का कार्य कर रही है।

वहीं बीजेपी दिव्यांग प्रकोष्ठ संयोजक गणेश जी ने कहा कि सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा इस तरह का कार्य किया जाना वाकई में प्रशंसनीय है। उन्होंने संस्थान के संयोजक संजय कुमार सिंह की भूरि भूरि प्रशंसा की।

बीजेपी दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश मीडिया प्रभारी शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि संस्था संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सामाजिक क्षेत्र में चाहे वह शिक्षा हो चाहे, महिलाओं सशक्तिकरण या फिर स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो, सभी में अपना योगदान दे रही है।

 

बीजेपी संतोष मंडल अध्यक्ष राजू कुमार सिन्हा ने सामाजिक सेवा संस्थान के द्वारा स्कूल के बच्चों के बीच स्वेटर वितरण के कार्य को काफी सराहा, उन्होंने साथ-साथ संस्थान के संस्थापक से आग्रह किया कि इस क्षेत्र के कुछ और स्कूलों में भी बच्चों के बीच स्वेटर वितरण का कार्य अवश्य करें ताकि जाने के मौसम में बच्चों को उसका लाभ मिले।

इस अवसर पर शशि वर्मा, मनोज कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, रीना सिन्हा सहित कई लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *