सीएफटीयूआई के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के मजदूरों की समस्याएं उठाईं
नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2026 –
सीएफटीयूआई के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया और राज्य से संबंधित समस्याओं से राष्ट्रीय कमेटी को अवगत कराया।
प्रशिक्षण सिविल में उन्होंने राज्य की स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि झारखंड में मजदूरों की स्थिति बहुत ही दयनीय है, मुख्य रूप कोयला सेक्टर, मनरेगा, आंगनवाड़ी में कार्यरत लोगों पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
झारखंड टीम का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द सभी जिलों में कमेटी विस्तार किया जाएगा और मजदूरों के हक की लड़ाई को तीव्र किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएफटीयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष कनका राव, उपाध्यक्ष चंद्राहांस बापूजी गंभीर, उपाध्यक्ष सिस्टर लिसी, महासचिव निरज चौबे, कोषाध्यक्ष अजीत मिश्रा, राष्ट्रीय तकनिकी समन्वय सुरेष प्रसाद के साथ साथ देश के समस्त राज्य के प्रतिनिधी शामिल हुए।
