सेवा पर्व 2025’ के माध्यम से देशभर में विभिन्न प्रकार के जन-कल्याणकारी एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन
============================
पटना
भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल ‘विकसित भारत’ के अंतर्गत संपूर्ण राष्ट्र में तेज़ी से विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में, ‘सेवा पर्व 2025’ के माध्यम से देशभर में विभिन्न प्रकार के जन-कल्याणकारी एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार ललित कला अकादमी, पटना के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26 सितम्बर 2025 को एक दिवसीय चित्रकला कार्यशाला-सह-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य के नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना और “विकसित भारत” के सपने को सांस्कृतिक आयाम देना था।
प्रतियोगिता में राज्य भर से कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से चयनित कलाकारों को उनकी उत्कृष्ट कला प्रस्तुति हेतु पुरस्कृत किया गया। विजेता कलाकारों की सूची निम्नलिखित है:
1 प्रिया कुमारी प्रथम पुरस्कार
2 शिवानी कुमारी द्वितीय पुरस्कार
3 सूरज कुमार तृतीय पुरस्कार
4 सिम्मी कुमारी सांत्वना पुरस्कार
5 सोनी कुमारी सांत्वना पुरस्कार
मौके कर मौजूद प्रशासी पदाधिकारी सुश्री कहकशां ने कहा कि -“मैं सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देती हूं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।इस प्रकार के आयोजन “विकसित भारत” की संकल्पना को सशक्त करते हुए युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।”
