स्टार प्रचारकों के सहारे नहीं जीत सकते चुनाव:बिट्टूसिंह 

oplus_2

स्टार प्रचारकों के सहारे नहीं जीत सकते चुनाव:बिट्टूसिंह

===============================

पटना, 5नवम्बर

 

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव की प्रचार की समय सीमा खत्म हो गई। सभी पार्टियों ने प्रचार के अंतिम दिन पुरी दम लगा दी ,सभी प्रत्याशियों ने रोड शो के द्वारा जनता को आकर्षित करने की कोशिश की।

पटना जिला अंतर्गत दीघा विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार बिट्टू सिंह ने रोड शो के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहां की पिछले कई सालों से दीघा से विधायक संजीव चौरसिया जी को स्टार प्रचारकों की जरूरत पड़ गई इससे यह तय हो जाता है कि जनता के मनोभावों को वह समझ चुके हैं वह जान रहे हैं कि इस बार मेरी हार हो जाएगी इसीलिए स्टार प्रचारकों के सहारे चुनाव जीतने की कोशिश में लगे हुए हैं।

दीघा विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसे मुद्दे हैं जो कि संजीव चौरसिया जी उसे पूरा नहीं किए हैं खासकर राजीव नगर और नेपाली नगर की हाउसिंग संबंधी मुद्दा हो सिर्फ आश्वासन देते हैं यही कारण है कि इस क्षेत्र की जनता उनसे काफी नाराज है।

बिट्टू सिंह ने कहा कि जब मैं इस क्षेत्र का विधायक बनूंगा तो त्रिस्तरीय तरीके से इस क्षेत्र का कायाकल्प करूंगा।

हमारी इसी सोच के कारण दीघा विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षद हमारे साथ हैं और मैं आश्वासन देता हूं कि जब भी मैं इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करूंगा तो सभी के साथ मिलकर विकास के कार्यों को आगे बढ़ाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *