हनुमान जयंती की धूम: रतनपुर में भक्तों का तांता
रतनपुर
बिलासपुर के रतनपुर में हनुमान जयंती का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया और गिरजा वन हनुमान मंदिर में हजारों की संख्या में भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष एवं बेलतरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय केसरवानी ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मां महामाया मंदिर में चुनरी चढ़कर 2 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए गिरजा वन हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ किया और प्रदेश और जिले की जनता की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि हनुमान जी से मेरी प्रार्थना है कि सभी को सत बुद्धि प्रदान करें और प्रदेश एवं जिला बिलासपुर जिले की जनता खुशहाल रहे।
बिलासपुर जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कमल सोनी, वादिर खान, रवि रावत, राजा रावत एवं सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
