जिलाधिकारी, पटना द्वारा डबल-डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का औचक निरीक्षण
========================
पटना।
जिलाधिकारी, पटना द्वारा वरीय पदाधिकारियों के साथ अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से पटना सायंस कॉलेज तक 2.2 किलोमीटर की लंबाई में निर्माण किए जा रहे 2-लेन डबल-डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना में प्रगति का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा बाधाओं को दूर किया गया। फ्लाईओवर का निर्माण लगभग पूर्ण है। पटना कॉलेज से बी एन कॉलेज तक 1.45 किलोमीटर का नीचला डेक (टियर-1) तथा कारगिल चौक से पटना सायंस कॉलेज तक 2.2 किलोमीटर का ऊपरी डेक (टियर-2) का काम पूरा हो गया है। उपलब्ध भूमि में सर्विस रोड का निर्माण कार्य भी 90% पूर्ण है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंताओं को पटना मेट्रो रेल कॉर्पाेरेशन एवं अन्य से समन्वय स्थापित कर शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।

