- बिलासपुर ट्रेन हादसा: 6 लोगों की मौत, कई घायल
======================
बिलासपुर,4 नवंबर 25
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। लालखदान स्टेशन के पास कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद की जाएगी। मैं प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा हूं ताकि राहत और सहायता कार्य तेजी से हो सके।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा, “सरकार पूरी संवेदना के साथ प्रभावित परिवारों के साथ है। घायलों को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए।”
रेलवे और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों से बात कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
*हेल्पलाइन नंबर*
यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं
– बिलासपुर: 7777857335, 7869953330
– चांपा: 8085956528
– रायगढ़: 9752485600
– पेंड्रा रोड: 8294730162
– कोरबा: 7869953330
– उसलापुर: 7777857338
