झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो का सिसई में 04/08/2025 को आगमन
=================================
पब्लिक आई न्यूज सिसई, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो सह डुमरी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक टाइगर जयराम महतो का आगमन 4/8/2025 दिन सोमवार को समय 3:00 बजे सिसई प्रखंड के बरगांव नदी टोला पतरा मैदान में आयोजित चार दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार वहां उपस्थित खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करेंगे साथ ही पुरस्कार वितरण भी करेंगे। उस दौरान झारखंड क्रांतिकारी मोर्चा के मूलउद्देश्य एवं लक्षयों से भी रूबरू कराएंगे। झारखंड में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का सरकार में आना क्यों जरूरी है इस पर भी लोगों को विस्तार से समझाने का भी कार्य करेंगे। गुमला जिला के जिला अध्यक्ष रघुनंदन उरांव ने जानकारी देते हुए और अपने कार्यकर्ताओं को अनुरोध करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में प्रखंड के अधिकारी, पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता अपने गांव टोला को इस विषय पर अवश्य जानकारी दे और मैदान में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें ताकि विधायक का आना एक ऐतिहासिक पलों का गवाह बन सके।