सिसई : रेडवा जंगल में अज्ञात प्रेमी जोड़े का सड़ा-गला शव बरामद
=======================
सिसई थाना क्षेत्र के रेडवा जंगल में मंगलवार को अज्ञात प्रेमी जोड़े का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शवों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
सूचना मिलते ही सिसई पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
