द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग 2026,
- मगध वॉरियर्स के सर सजा चैंपियन का ताज
===========================
पटना, 17 मार्च 2026:
द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग 2026 का भव्य समापन हो गया। मगध वॉरियर्स ने फाइनल में सारण स्ट्राइकर्स को 24-21 से हराकर चैंपियन का ताज अपने नाम किया। सारण स्ट्राइकर्स उप विजेता और सिवान टाइटंस तीसरे स्थान पर रहा।
विजेता को 6.5 लाख, उप विजेता को 3.5 लाख और तीसरे स्थान को 2.5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता की बेस्ट रेडर मुस्कान (सारण स्ट्राइकर्स), बेस्ट डिफेंडर शिवानी (सारण स्ट्राइकर्स), प्लेयर ऑफ सीजन नैंसी प्रिया (मगध वॉरियर्स) रहीं।
मुख्य अतिथि बिहार के वित्त एवं ऊर्जा मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और विशिष्ट अतिथि शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ सुनील कुमार ने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण, खेल विभाग के सचिव श्री महेन्द्र कुमार, खेल के निदेशक श्री रविंद्र नाथ चौधरी उप निदेशक श्री हिमांशु सिंह, क्रीड़ा कार्यपालक श्री आनंदी कुमार, पूर्व निदेशक श्री संजय सिन्हा, बिहार कबड्डी संघ के चेयरमैन श्री कुमार विजय भी उपस्थित रहे।
