बिहार स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 2026: खेलों के सुनहरे भविष्य की पटकथा लिखेगा बिहार
=
![]()
पटना, 22 मार्च 2026:
बिहार स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 2026 का आयोजन आज पटना के ताज सिटी सेंटर में किया गया। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे और राज्य की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने इसका उद्घाटन किया।
इस कॉनक्लेव में देशभर से आए खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ियों और नीति-निर्माताओं ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे ने कहा कि बिहार में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की जा रही है। मनरेगा के सहयोग से गांव-गांव तक खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं ।
सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों के सर्वागीण विकास की सरकार की प्रतिबद्धता के सकारात्मक परिणाम स्वरुप बिहार में खेलों के विकास को लेकर काफी काम हुआ है। उन्होंने केंद्र से मांग करते हुए कहा कि अगर भारत को 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलती है, तो बिहार में भी इसके एक या दो खेल होने चाहिए ।
इस कॉनक्लेव में ग्लोबल स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग, मेगा स्पोर्टिंग इवेंट्स, ओलंपिक होस्टिंग, स्पोर्ट्स और शिक्षा का तालमेल, खेल प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय खेल राजनीति जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई ।

