मां महामाया की नगरी में अंधेरा: रतनपुर के महामाया मंदिर के मुख्य मार्ग पर नहीं है लाइट

मां महामाया की नगरी में अंधेरा: रतनपुर के महामाया मंदिर के मुख्य मार्ग पर नहीं है लाइट

रतनपुर – छत्तीसगढ़ की प्राचीन और पौराणिक नगरी रतनपुर में स्थित मां महामाया मंदिर के मुख्य मार्ग पर अंधेरा छाया हुआ है। नवरात्रि के दौरान हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं, लेकिन नगर पालिका परिषद की संवेदनहीनता के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रोड पर नालियों का पानी बह रहा है

**********************

मुख्य मार्ग पर नालियों का पानी बह रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को कीचड़ और गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों से बात करने पर उन्होंने टालमटोल की और लाइट की व्यवस्था नहीं की।

श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

*********************

शाम के समय होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दंडवत करते हुए मां महामाया के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को भी कीचड़ और गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

जिम्मेदार कौन?

************

इसका आखिर जिम्मेदार कौन है, मुख्य नगरपालिका अधिकारी या कर्मचारी? यह सवाल सबसे बड़ा है। वही महामाया मंदिर ट्रस्ट भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। रतनपुर के लोगों में इसको लेकर काफी आक्रोश है क्योंकि ना ही नगर पालिका परिषद इसके लिए कोई ठोस कदम उठा रहा है और ना ही मंदिर ट्रस्ट। सुविधाओं के नाम पर सिर्फ और सिर्फ लोगों को झुनझुना थमाया जा रहा है। आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *