पटना, दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट के बाद अब सोनपुर-अजगैबीनाथ धाम में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की तैयारी

oplus_2

बिहार में विमानन क्षेत्र के विकास को नई उड़ान, कई जिलों में एयरपोर्ट निर्माण और हवाई सेवाओं के विस्तार की तैयारी
पटना। बिहार में हवाई संपर्कता, पर्यटन और विमानन क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सिविल विमानन विभाग को 10.12.25 में स्वतंत्र विभाग के रूप में स्थापित करने के बाद राज्य में हवाई अड्डों के विकास, नई हवाई सेवाओं, उड़ान प्रशिक्षण और एयर कार्गो सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1216 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक टर्मिनल के उद्घाटन के साथ ही एयर कार्गो टर्मिनल की क्षमता बढ़ाकर लगभग 22 हजार मीट्रिक टन वार्षिक कर दी गई है।
गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ी है, जबकि दरभंगा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की दिशा में करीब 567 करोड़ रुपये की लागत से नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण कराया जा रहा है। पूर्णिया हवाई अड्डे पर सितंबर 2025 से अंतरिम सिविल एन्क्लेव का परिचालन शुरू हो चुका है, जहां अब तक तीन लाख से अधिक यात्रियों को सुविधा मिली है।
राज्य में सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के निर्माण की योजना पर भी काम चल रहा है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, रक्सौल, बीरपुर और सहरसा सहित कई स्थानों पर हवाई अड्डों के विकास की प्रक्रिया जारी है।
बिहार में हेली-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर-टूरिज्म सेवा योजना 2026 लागू की गई है। पटना में हेलीकॉप्टर जॉय राइड की शुरुआत भी की गई है। वहीं, गया से बैंकॉक के बीच पहली नॉन-स्टॉप अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू होने से बिहार की अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्कता को मजबूती मिली है।
विमानन क्षेत्र में प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बिहार उड्डयन संस्थान में आधुनिक हैंगर का उद्घाटन किया गया तथा चार प्रशिक्षुओं को कमर्शियल पायलट लाइसेंस प्रदान किया गया। सहरसा में उड़ान प्रशिक्षण संगठन की स्थापना के लिए भूमि आवंटित की गई है।
राज्य सरकार द्वारा विमानन क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास के लिए बिहार विमानन विजन एवं पॉलिसी तैयार कराई जा रही है। साथ ही विमानन टर्बाइन ईंधन पर वैट में रियायत और एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा कर्मियों के लिए पुलिस बैरक निर्माण जैसे कदम भी उठाए गए हैं।
सरकार का उद्देश्य हवाई सेवाओं का विस्तार कर बिहार में पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *