KEI इंडस्ट्रीज ने बिजली कर्मियों के लिए शुरू किया ‘सुरक्षा ज्योति’ सीएसआर अभियान

oplus_2

बिजली कर्मियों के लिए शुरू किया ‘सुरक्षा ज्योति’ सीएसआर अभियान

पटना में केईआई इंडस्ट्रीज ने ‘सुरक्षा ज्योति’ नामक एक महत्वपूर्ण कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल का शुभारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य देशभर में कार्यरत बिजली कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है। इसके तहत, बिजलीकर्मियों को ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करने में मदद की जाएगी, जिससे उन्हें दुर्घटना बीमा, सरकारी कल्याण योजनाओं और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभों का लाभ मिलेगा ।

इस अभियान के तहत बिजली कर्मियों को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे:

1. *ई-श्रम कार्ड*: बिजली कर्मियों को ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करने में मदद की जाएगी, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

2. *दुर्घटना बीमा*: बिजली कर्मियों को दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

3. *सरकारी कल्याण योजनाएं*: बिजली कर्मियों को सरकारी कल्याण योजनाओं का लाभ मिलेगा, जैसे कि पेंशन, मेडिकल सुविधाएं आदि।

4. *सामाजिक सुरक्षा लाभ*: बिजली कर्मियों को अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ भी मिलेंगे, जैसे कि शिक्षा, आवास आदि के लिए सहायता।

जिसके माध्यम से वे दुर्घटना बीमा, सरकारी कल्याण योजनाओं एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभों का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही, ई-श्रम कार्ड से जुड़े पेंशन लाभों को भी इस पहल के माध्यम से उजागर किया गया है, जिससे बिजली कर्मियों और उनके परिवारों को दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर KEI इंडस्ट्रीज़ की ओर से संजीव तिवारी (ब्रांच मैनेजर), आदित्य द्विवेदी (एरिया मैनेजर) तथा प्रकाश सिंह (मार्कॉम मैनेजर) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पटना ट्रैफिक पुलिस की इंचार्ज, स्वाति गुप्ता जी रहीं, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज के उन वर्गों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, जो जोखिम भरे कार्यों में संलग्न होकर देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। साथी साथ उन्होंने ट्रैफिक के कुछ रूल भी बताए। इस अवसर पर 100 इलेक्ट्रीशियन को सेफ्टी किट हेलमेट का भी वितरण किया गया।

केईआई इंडस्ट्रीज़ के प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि कंपनी सदैव समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाती आई है और ‘सुरक्षा ज्योति’ अभियान उसी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

केईआई इंडस्ट्रीज़ का यह प्रयास बिजलीकर्मियों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्थिरता की नई ज्योति जलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

KEI इंडस्टरीज बिहार के प्रत्येक जिलों में समृद्ध सुरक्षा ज्योति योजना के तहत बिजली कर्मियों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी मुहैया कर रही है। ताकि वे लोग अपने और अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *