कांग्रेस के वोट चोर गदी छोड़ के कार्यक्रम को लेकर बिलासपुर सांसद साहू ने किया पलटवार

कांग्रेस के वोट चोर गदी छोड़ के कार्यक्रम को लेकर बिलासपुर सांसद साहू ने किया पलटवार =========================

 

बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता जान चुकी है कि कौन चोर है और कौन ईमानदार है। देश पिछले 11 सालों में विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और अब कांग्रेस की बातों में जनता आने वाली नहीं है, क्योंकि पिछले 60 साल के शासन को जनता ने देखा है।

 

तोखन साहू ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास भ्रष्टाचार और शोषण से भरा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में आदिवासियों और किसानों की अनदेखी की।

तोखन साहू ने कहा कि देश पिछले 11 सालों में विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है।

– तोखन साहू ने दावा किया कि जनता अब कांग्रेस की बातों में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि जनता जान चुकी है कि कौन चोर है और कौन ईमानदार है। तोखन साहू ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत पंचायत स्तर से की। वह लोरमी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए और बाद में बिलासपुर से सांसद बने तोखन साहू को हाल ही में मोदी कैबिनेट में शहरी विकास राज्य मंत्री बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ा सम्मान माना जा रहा है।

 

अनूप कुमार चौरसिया की खबर पब्लिक आई न्यूज़ बिलासपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *