बिहार विधान मंडल में महिला सशक्तिकरण पर परिचर्चा

पटना, 28 फरवरी 2026
समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा आज बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन स्थित ऑडिटोरियम में बिहार विधान मंडल की माननीय महिला सदस्यों के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर परिचर्चा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम कुमार, माननीय अध्यक्ष, बिहार विधान सभा, श्री अवधेश नारायण सिंह, माननीय सभापति, बिहार विधान परिषद,श्रीमती अश्वमेध देवी, सभापति, महिला एवं बाल विकास समिति एवंश्रीमती बंदना प्रेयषी, सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार, श्री अखिलेश कुमार झा, सचिव, बिहार विधान परिषद, श्रीमती ख्याति सिंह, प्रभारी सचिव, बिहार विधान सभा, श्री धर्मेंद्र कुमार, निदेशक, सामाजिक सुरक्षा निदेशालयश्रीमती रंजिता, निदेशक, समाज कल्याण निदेशालयश्री योगेश कुमार सागर, निदेशक, आई.सी.डी.एस. निदेशालय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ संपन्न हुआ।
स्वागत संबोधन में श्रीमती बंदना प्रेयषी, सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार ने कहा कि“राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा जमीनी स्तर पर सुदृढ़ क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।”
श्रीमती अश्वमेध देवी, सभापति, महिला एवं बाल विकास समिति, बिहार विधान सभा ने अपने संबोधन में कहा कि“महिला जनप्रतिनिधियों की भूमिका न केवल नीति निर्माण में, बल्कि समाज में जागरूकता के प्रसार में भी महत्वपूर्ण है। यह परिचर्चा कार्यक्रम योजनाओं की समझ एवं प्रभावशीलता को और सुदृढ़ करेगा।”
मुख्य संबोधन में श्री मदन सहनी, माननीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार ने कहा कि
“बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण को विकास की मुख्यधारा में रखते हुए कार्य कर रही है। हमारी प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति की प्रत्येक महिला तक पहुंचे, जिसके लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।”
डॉ. प्रेम कुमार, माननीय अध्यक्ष, बिहार विधान सभा ने कहा कि“विधायिका एवं कार्यपालिका के मध्य समन्वय से ही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है। महिला सशक्तिकरण समग्र विकास का आधार है।”
इसी क्रम में श्री अवधेश नारायण सिंह, माननीय सभापति, बिहार विधान परिषद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि“समाज में स्थायी परिवर्तन के लिए महिला नेतृत्व को सुदृढ़ करना आवश्यक है। यह कार्यक्रम संवाद एवं सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।”
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती ख्याति सिंह, प्रभारी सचिव, बिहार विधान सभा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
