मैटर एरा – भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अब बिहार में  पटना में पहला एक्सपीरयंस हब शुरू

oplus_2

मैटर एरा – भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अब बिहार में

पटना में पहला एक्सपीरयंस हब शुरू

पटना,11 मार्च 26

 

मैटर मोटर वर्क्स ने बिहार में अपनी शुरुआत की है। कंपनी ने पटना में मैटर एरा 5000+ लॉन्च किया है, जो भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। इसकी कीमत ₹1.93 लाख (एक्स-शोरूम) है। एरा 5000+ में हाइपरशिफ्ट टेक्नोलॉजी, 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, और 3 राइड मोड हैं। इसकी रेंज 172 किमी तक है और यह लाइफटाइम बैटरी वारंटी के साथ आती है।

आज पटना के सरिस्ताबाद भारत पेट्रोल पंप के बगल में मैटर एरा शो रूम का शुभारंभ कंपनी के फाउंडर एवं ग्रुप मुख्य परिचालन अधिकारी अरुण प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में लॉन्च करना मैटर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि हम देशभर में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं। पटना में दोपहिया वाहनों की मजबूत संस्कृति है, जहां मोटरसाइकिलें लोगों के रोज़मर्रा के जीवन का अहम हिस्सा हैं। हमें खुशी है कि अब यहां के राइडर्स एरा का अनुभव कर सकेंगे, जो गियर वाली मोटरसाइकिल की परिचित फील को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के नए इनोवेशन के साथ जोड़ती है। हमारा लक्ष्य इलेक्ट्रिक राइडिंग को ज्यादा रोमांचक, व्यावहारिक और किफायती बनाना है।

लॉन्च को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए डीलर प्रिंसिपल श्री राजीव रंजन और श्री शशिकांत यादव ने कहा पटना में मैटर का लॉन्च बिहार के राइडर्स के लिए एक नया अनुभव लेकर आया है। आज ग्राहक ज्यादा स्मार्ट और किफायती मोबिलिटी विकल्प चाहते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी ने पटना में मैटर एरा 5000+ लॉन्च किया है, जो भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। अब यह मोटरसाइकिल बिहार के राइडर्स के लिए उपलब्ध होगी।इस मोटरसाइकिल की खासियत है हाइपरशिफ्ट टेक्नोलॉजी, जो इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए विकसित किया गया 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। गियर की परिचित फील को इलेक्ट्रिक पावर की तेज़ टॉर्क और बेहतर एफिशिएंसी के साथ जोड़कर एरा राइडर्स को ज्यादा कंट्रोल और एक अलग तरह का राइडिंग अनुभव देती है, जो पटना जैसे शहरों की सड़कों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

 

बिहार में अपने प्रवेश के साथ ही मैटर मोटर वर्क्स ने पटना में अपना पहला एक्सपीरयंस हब भी शुरू किया है। यह प्लॉट नंबर 1615, मौजा चितखोरा, एनएच 30 बाइपास, भारत पेट्रोलियम, के पास सरिस्ताबाद, पटना – 800002 में स्थित है। यह हब एक ऐसा स्पेस है जहां ग्राहक मैटर की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तकनीक को करीब से समझ सकते हैं, मोटरसाइकिल को देख सकते हैं और डेमो व टेस्ट राइड के जरिए एरा का अनुभव कर सकते हैं।

 

मैटर ने इस मोटरसाइकिल की तकनीक को पूरी तरह इन-हाउस विकसित किया है, जिसमें पावरट्रेन, बैटरी, गियरबॉक्स और सॉफ्टवेयर शामिल हैं। भारतीय सड़कों, मौसम और राइडिंग स्टाइल को ध्यान में रखकर बनाई गई एरा अलग-अलग परिस्थितियों में भरोसेमंद प्रदर्शन देने के लिए तैयार की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *