बिलासपुर के पौड़ी मंगला गौरी मंदिर में नवरात्रि की तैयारी पूरी, 19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि पंडित रमेश शर्मा

बिलासपुर के पौड़ी मंगला गौरी मंदिर में नवरात्रि की तैयारी पूरी, 19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि पंडित रमेश शर्मा

=================================

 

बिलासपुर के पौड़ी मंगला गौरी मंदिर में नवरात्रि की तैयारी पूरी हो गई है। 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी। पंडित रमेश शर्मा ने बताया कि मंगला गौरी मंदिर 7 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है और इसकी अद्भुत महिमा है ।

 

मंदिर में नवरात्रि के दौरान 7 विप्र जनों द्वारा सेवा अधिकारी सहित सभी के मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित होंगे। नवरात्र भर भंडारा व भजन कीर्तन होंगे। मंदिर में पूरे नवरात्र के नौ दिन तक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

 

मंगला गौरी मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह भारत के तीन प्रमुख मंगला गौरी मंदिरों में से एक है। यहां माता मंगलागौरी की अद्भुत महिमा है और सावन के मास में मंगलवार को जो भी कुंवारी कन्याएं और माताएं मंगला गौरी की पूजा-अर्चना करेंगी, उन्हें अखंड सुहाग की प्राप्ति होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *