पटना। पटना के बीडी पब्लिक स्कूल में शनिवार को पूर्ववर्ती छात्र मिलन सामरोह का भव्य आयोजन किया गया। जहां पुराने दोस्त एक जमाने बाद मिले और अपनी यादें ताजा की। जब पूर्व छात्र तीन दशकों के बाद मिले तो उनकी आंखें नम हो गयी और अपने विद्यालय के कमरे को देख भावविभोर हो गए। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक व निदेशक श्री शिवबिहारी राय भी उपस्थित रहे। उन्होंने पुराने छात्रों को पुनः आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर वह काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय मेरे लिए एक मंदिर से कम नहीं है। मैनें काफी लगन से इस संस्थान को चलाया है। इसकी स्थापना 1992 में की। काफी चुनौतियां रही मगर मां सरस्वती के आशीर्वाद से बीडी पब्लिक स्कूल की गरिमा बढ़ती चली गयी। आज भी इस विद्यालय में पठन – पाठन का कार्य काफी गुणवत्ता व अनुशासन के साथ चल रहा है। प्रतिवर्ष यहां के छात्र देश के सर्वाधिक उच्च पद पर जा रहे हैं। यहां के छात्र काफी संख्या में यूपीएससी की परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं। 32 देशों में इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त छात्र अपनी सेवा दे रह हैं। इस अवसर पर कई पूर्ववर्ती छात्र सम्मानित भी किए गए। जिनमें माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय के स्वास्थ्य सलाहकार श्री अभिनव कुमार भी शामिल हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां पढ़ने वाले छात्र जीवन में इसलिए सफलता प्राप्त करते हैं, क्योंकि उन्हें अनुशासन, समर्पण व त्याग की भावना सिखायी जाती है। जो जीवन में नैतिक मूल्यों के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्राचार्या श्रीमती माधवी कुूमारी के स्वागत भाषण से हुई। भाषण के उपरांत मौजूदा छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रामें की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन किया डॉ मधु स्मिता ने जो पूर्ववर्ती प्रथम बैच की छात्रा रही हैं। इस अवसर पर पूर्ववर्ती छात्रों में डॉ विकास शर्मा, संतोष कुमार, आतिश कुमार, नंदकिशोर, आनंद शंकर, राहुल शुक्ला, प्रियेश प्रियम समेत अन्य भी सम्मानित हुए।
पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह में तीन दशक बाद मिले दोस्त हुए भावुक
