बंगाल की जनता भय के साए में, बिहार और बंगाल दोनों ने गलत नीतियों का खामियाजा भुगता — श्याम सुन्दर शरण

पटना, 7 अप्रैल 2026: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बंगाल आज भय, अराजकता और राजनीतिक हिंसा के माहौल में जी रहा है।

हम पार्टी प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि ममता दीदी बंगाल की ममता छोड़ें, जनता को राहत दें”।बंगाल की जनता सिसक रही है, लेकिन सत्ता-पोषित गुंडों के डर से अपने आंसू भी नहीं दिखा पा रही है। “वामपंथी शासन और वर्तमान सरकार की नीतियों ने राज्य के औद्योगिक ढांचे को गहरी चोट पहुंचाई है।नंदीग्राम की घटनाओं के कारण टाटा ग्रुप जैसे बड़े उद्योग को राज्य छोड़ना पड़ा, जिसका दुष्परिणाम आज भी बंगाल की जनता भुगत रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार और बंगाल का संबंध अन्योनाश्रयी है—दोनों राज्य एक-दूसरे के पूरक हैं।यदि बंगाल में शांति आएगी तो दोनों राज्यों में उद्योग-धंधे स्थापित होंगे, बिहार को भी उसका सीधा लाभ मिलेगा।माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशन में यदि बंगाल में विकास की नीति लागू होती है, तो राज्य की सूरत और तकदीर बदल सकती है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *